Showing posts with label Local Event. Show all posts
Showing posts with label Local Event. Show all posts

बिस्सु या गनियात :हर्ष उल्लाश और खुशियो का त्यौहार

जौनसार बावर  में  आने वाली   संक्रांत  में मनाये  जाने  वाला  त्यौहार बिस्सु  की  तैयारी  जोरो  पर  है।  जानिए  क्या है विस्सू  और  गनियात -
बिस्सु या गनियात  : यह' एक वसंत  उत्सव है  जो की अप्रैल महीने मे  बैशाख  की संक्रांति  के दिन मनाया जाता है।  कुछ स्थानों  पर ये संक्रांत  के एक दो दिन बाद  भी मनाया जाता  है। ये  त्यौहार  भी  और त्योहारो  की तरह  तीन  या पांच  दिवसीय  होता है। यह  त्यौहार  लोगो में आगामी फसल  कटाई  तैयार  करता है  और उनमे जोश,  ऊर्जा और  शक्ति बहाल करता है। यह पर्व  बर्फ  से आच्छादित  सफेद  पृष्टभूमि  पर लाल  बुरांश  के खिलने की हर्षित  भावना  को वक्त  करता है।
ठाणे  डांडे  की गनियात  का फोटो 

अन्य त्योहारो की तरह इस त्यौहार में भी  सभी  स्तानीय  देवताओ के  जश्न  मानते है  तथा  उनकी पूजा रचना कर  उन पर नवीन अंकुरित  लालिमा युक्त बुरांश  के फूलो  का अर्पण  करते है।  लोग इस उत्सव को मनाने  की तयारी में बहुत दिन पहले से ही तयारी करने लगते है। लोग घरो में रंगाई करते  है , गोबर  व सफेदी  (गदिया- एक प्रकार का चुना  जैसी मिटटी  ) का लेप  लगाकर   घरों  , छानी ( घर से दूर का अस्थाई आवास ) सूंदर  व  स्वच्छ  बनाते है।  इस  त्यौहार  में लोग नए  कपड़ो की ख़रीदारी  करते है और  इस  त्यौहार को पूर्ण स्वरुप  देने  के  लिए  हमेशा  तैयार  रहते है।  लोगो  के घर में  पहले से ही पापड़  बनने शुरू हो जाते  है। ये पापड़ खास किस्म के आते से बनाये जाते है  जिसमें  की गेंहू  और मक्खा  का कुछ निश्चित  अनुपात होता है।



बिसु की शुरुवात  संक्रांत  के दिन के पहले दिन ही हो जाती  है जिसे लोग लाग्दे  के दिन के नाम से भी जानते है। लाग्दे  के दूसरे दिन सुबह  बाजगी द्वारा  ढोल की थाप  व  रणसिंगे का उद्धगोष से  संक्रान्त  के दिन का संकेत  मिल जाता है।  गॉंव  के सभी  लोग  सुबह चार बजे  ही  किसी  पवित्र पानी के स्रोत  पर जाकर  पर्वी  का स्नान क्र चुके होते है।  ढोल की आवाज़ सुन कर सभी गांव के लोग आस पास के जंगलो से देव अर्चन व् घर की सजावट  के लिए बुरांश  के फूल लेने चले जाते है।  गाँव  से निकलते ही  वे दूसरे गाँव  के लोगो में सम्मिलित  हो जाते है। अब ये ख़त ( गाँवो का समूह )  कहलाती है। लोग ढोल के साथ नाचते हुवे जांगले जाते है तथा बुरांश के फूलो की मालाएं व् गुच्छे बनाकर अपनी गांव की और लौटते है। फूलो लाने की इस यात्रा को "फूल्यात " कहते हैं।  कई   इलाको में इसी दिन ही बिस्सु पर्व  मनाया जाते है और कई  स्थानों  पर एक दो दिन बाद में।  

लोग  फिर से ढोल की साथ  गाते नाचते  हुवे एक थात ( मैदान ) एकत्रित  होते है।  सभी  लोग आपस में मिलते  है और अपनी ख़ुशी  जाहिर  करते है।  इस पुरे दिन लोग मनोरंजन में मसगुल  रहते है। बहुत  से स्थानों पर तीरंदाजी  का खेल भी आयोजित  किया जाता है  है जंहा लोग पारंपरिक  रूप से तीरंदाजी  के पोषक पहन कर इसमें बढ़ चढ़कर  हिसा लेते है। यह  बस मनोरंजन  के लिए किया 'है  इसमें पुरुषो के पास मजबूत धनुष और तीर होते है तथा  पैरो  पर ऊनी  मोज़े होते है जो की इस खेल का अनिवार्य है।  दूर दराज  से भी बहुत से लोग इस स्पर्धा में प्रतिभाग करते है। ये खेल अपने आप में एक उत्कृष्ट कृत्ये  है। इस खेल में धनुधर  सामने चाल  दिक रहे निशाने  के पैरो  वाले  हिस्से (जंहा उसने ऊनी  मोज़े  पहने हो )पर निशाना  लगाता  है। इस  खेल को स्थानीय  भाषा  में "ठोवडे" कहते  है।  

विभिन्न  बिस्सु मेले इस प्रकार है -

  1. ठाणे डांडे  की गनियात  - १६या १७ अप्रैल प्रतिवर्ष 
  2. चुरानी  गनियात - १६ या १७ अप्रैल प्रतिवर्ष 
  3. लाखामंडल  का विस्सू - १३ अप्रैल से १६ अप्रैल तक 
  4. खुरुड़ी डांडा  विस्सू - १४ अप्रैल 
  5. कुवानू बिस्सु - १६ या १७ अप्रैल 
  6. मोका बागी  गनियात - १३ - १७ अप्रैल के मध्य मे
  7. कवासी  का बिस्सु -१४ अप्रैल 
  8. नगाया  बिस्सु 
  9. चोली  डांडा  बिस्सु    ......  आदि 
अन्य  जगहों पर भी १३ से १७ अप्रैल  के मध्य में बिस्सु मनाये  जाते है।

बिस्सु त्यौहार  में पारंपरिक  नृत्ये 




पहाड़ी दिवाली - 2016


 जौनसार बावर और रंवाई  इलाके में कथित तौर पर दीपावली के ठीक एक महीना बाद  "पहाड़ी दीवाली " के रूप में दीपावली मनाई जाती है । गढ़वाल और उत्तरकाशी व टिहिरी के बहुत से पहाड़ी इलाके में कुछ ऐसी परम्परा देखने को मिलती है।
जुड़े पहन कर नाच  गाना  करना 

जब समुच्चै भारत में दीवाली का त्यौहार मनाया जाता है तब उत्तराखंड के देहरादून जिले के जौनसार बावर में सभी लोग अपनी निजी कार्य को निपटाने में व्यस्त रहते है ।लोग इस पर्व को बणियो की दीवाली या देशी दीवाली कहते है । उनके अनुसार उनकी दीवाली के लिए अभी एक माह शेष रह जाता है। लोग अपनी व्यस्तता के चलते हुवे सभी कामो को इस एक महीने में निपटाने में लगे रहते है ताकि वो बूढी या पहाड़ी दीवाली को सभी के साथ ख़ुशी ख़ुशी मना सके ।
होलियात  का एक मशालों  की यात्रा 

 ठीक एक महीने बाद मार्गशीस का महीना होता है । लोगो में एक नई उत्सुकता देखने को मिलती है।गॉंव सजने लगते है । आँगन भरने लगते है । छोटे छोटे बच्चे इस उत्सव की पूरी तैयारी में रहते है । व्यापर या जरुरी काम से बाहर गए लोग गॉंव में एकत्रित होने लगते है । माहौल कुछ पारपंरिक गीतों से शुरू होता है । देखते ही देखते ये अपनी चरम सिमा तक पहुंच जाता है ।
पारम्परिक नाच गाना 

जैसा की यह एक रौशनी का त्यौहार है तो इसकी शुरुवात भी कुछ इसी तरह होती है और पांच दिन के लंबी अवधि तक चलती है ।  अमावश से एक दिन पहले प्रत्येक घर में विमल की लकड़ी से मशाले बननी सुरु हो जाती है । इन्ही मशालों को जलाकर दीपावली का शुभ आरम्भ होता है । लोग जलती इन मशालों के साथ डोल दमाऊ की थाप पर गीत की धुन पर झुमते हूवे गॉंव की यात्रा करने निकल पड़ते है । इस यात्रा से उनका सन्देश जग जाहिर है की वे एकता व् अखंडता के साथ अपने गॉंव व् समाज को अन्धकार मुक्त करना चाहते है  ।स्थानिये लोगो की भाषा में इसे होलियात (मशालों की यात्रा) कहते है। इस यात्रा के समापन के बाद लोग सामूहिक आगँन में एकत्रित होकर गाते नाचते है। इस दिन के साथ ही वे अगले दिन का इंतजार करते है ।

दूसरा दिन अमावश की रात का होता है । यह दिन भी सभी दिनों को तरह उतना ही खाश होता है जितने की दूसरे । इस दिन विशेष पर लोग पूरी काली रात को सामूहिक आगँन में बैठ कर जगराता करते है साथ ही स्थानिये देवी देवताओ के गुणगान करते है। इस दिन का महत्व कोई समझे तो काफी गौण व शु सन्देश परक है। इस दिन से संकट या विकट समान काली रात के समय एक साथ सामना करना अपने आप में उत्कृष्टता व अखण्डता और आपसी भाइचारे को जग जाहिर करता है ।

दीवाली का तीसरे दिन लोगो में एक नया उन्माद देखने को मिलता है। दो दिन के शुरुवाती मनोरंजन बाद इस दिन पुरे गॉँव में ख़ुशी की एक नई लहर दौड़ने लगती है । अमावश की रात के जगराते के बाद लोग सुबह मशाले ले कर फिर से पुरे गॉँव का का चक्कर लगाते है । सभी लोग फिर जोश व जूनून के साथ इस फेरी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है  । फेरी लगाने के बाद सभी लोग सामूहिक आँगन में एकत्रित होते है । लोग अख़रोट को भेट के रूप में देवता को चढाते है इस भेट पर अधिकार जताने और अखरोट को अपने हिस्से में या एकत्रित करने के लिए सभी लोग आतूर रहते है । सभी लोगो में ख़ुशी व मनोरंजन का सुरूर छाया रहता है । सुबह के इस रंगारंग माहौल को भक्तिमय बनाने के लिए बड़े बूढे देवता के भजन व उनकी अलौकिक शक्तियों का गुणगान करते है ।
शाम होते होते पुरे गॉँव अपने पारम्परिक वेशभूषा में तैयार हो के सामूहिक आगँन की और आने लगते है । इस शाम को मनाने के लिए लोग अपने अपने घर से अख़रोट  ले कर एक स्थान पर एकत्रित करते है। प्रत्येक परिवार से 100 -100 अखरोट परन्तु यदि किसी परिवार में कोई नया नवजात शिशु आया हो तो वह परिवार 200 अखरोट भेट स्वरूप एकत्रित करते है।  स्त्रियां घागरा चोली एवम् कुर्ती नामक परिधान पहन कर व पुरुष जुड़ा , चोडा नामक परिधान पहन कर आते हैं। पहले सभी लोग नाचते गाते है फिर विशेष व्यस्था से सभी लोग आँगन में बैठ जाते है। कुछ लोग एकत्रित अख़रोटों की एक ऊँची जगह से लोगो में बौछारे करते है लोग अपनी अपनी सुविधा से अख़रोट को उठाने के लिए टूट पड़ते है। इस समारोह के बाद फिर से नाच गाने का माहोल बन जाता है लोग देर रात तक नाचते गाते हैं।इस दिन को बिरुड़ी नाम से जाना जाता है ।

बिरुड़ी के अगला चौथा दिन जांदोइ का होता है इस दिन को लोग तीन दिन की तकावट से निजात पाने के लोग कुछ विशेष न कर के खान पान में मशगूल रहते है । 
अंतिम दिन को हाथी के दिन के नाम से भी जाना जाता है ।इस दिन रात के लिए लोग 20 फ़ीट ऊँचा लकड़ी का हाथीनुमा ढाँचा बनाकर सम्बंदित देवता को समर्पित करते है।किसी किसी गॉँव में हाथी के स्थान पर हिरण बनाया जाता है। गॉँव का मुखिया स्याणा इस देवता के इस चिन्ह रूपी वाहन पर तलवार के साथ आरूढ़ हो कर नृतय कर देवता को प्रसन्न करने की एक रस्म को पूर्ण करता है ।
हाथी  का एक फोटो 


 इन्ही  कुछ खास  दिनों  को मिलाकर  एक पहाड़ी  दिवाली अपने  पूर्ण  स्वरुप को प्राप्त करती है। पहाड़ी  दिवाली  को एक मास  बाद  मानाने के  कोई साक्षात  लिखित  तथ्य  नहीं है।  परंतु  कुछ दन्त  कथाये  जो की स्थानीय  लोगो  द्वारा सुनी  जाती है  के कुछ  अंश  बिंदु के रूप में नीचे लिखे  है
हाथी  पर  आरूढ़  होते  अस्वार 



  • कुछ लोगों का कहना है कि लंका के राजा रावण पर विजय प्राप्त कर रामचन्द्रजी कार्तिक महीने की अमावस्या को अयोध्या लौटे थे और इस खुशी में वहाँ दीपावली मनाई गई थी, लेकिन यह समाचार इन दूरस्थ क्षेत्रों में देर से पहुँचा इसलिए अमावस्या को ही केंद्र बिंदु मानकर ठीक एक महीने बाद दीपोत्सव मनाया जाता है।

  • एक अन्य प्रचलित कहानी के अनुसार एक समय टिहरी नरेश से किसी आदमी ने वीर माधोसिंह भंडारी की झूठी शिकायत की थी, जिस पर भंडारी को तत्काल दरबार में हाजिर होने का आदेश दिया गया। उस दिन कार्तिक मास की दीपावली थी।

  • रियासत के लोगों ने अपने प्रिय नेता को त्योहार के अवसर पर राज दरबार में बुलाए जाने के कारण दीपावली नहीं मनाई और इसके एक महीने बाद भंडारी के वापस लौटने पर अगहन के महीने में अमावस्या के दिन दीपावली मनाई गई।

  • ऐसा भी कहा जाता है किसी समय जौनसार-बावर क्षेत्र में सामूशाह नामक राक्षस का राज था जो बहुत निर्दयी तथा निरंकुश था। उसके अत्याचार से क्षेत्रीय जनता का जीना दूभर हो गया था। तब पूरे क्षेत्र की जनता ने अपने ईष्ट महासू देवता से उसके आतंक से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। महासू देवता ने लोगों की करुण पुकार सुनकर सामूशाह का अंत किया। उसी खुशी में यह त्योहार मनाया जाता है। 

  • शिवपुराण एवं लिंग पुराण की एक कथानुसार एक समय प्रजापति ब्रह्मा और सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु में श्रेष्ठता को लेकर आपस में द्वंद्व होने लगा और वे एक दूसरे के वध के लिए तैयार हो गए। इससे सभी देवी-देवता व्याकुल हो उठे और उन्होंने देवाधिदेव शिवजी से प्रार्थना की

  • शिवजी उनकी प्रार्थना सुनकर विवाद स्थल पर ज्योतिर्लिंग (महाग्नि स्तंभ) के रूप में दोनों के बीच खडे़ हो गए। उस समय आकाशवाणी हुई की तुम दोनों में से जो इस ज्योतिर्लिंग के आदि और अंत का पता लगा लेगा वही श्रेष्ठ होगा

  • ब्रह्माजी ऊपर को उडे़ और विष्णुजी नीचे की ओर। कई सालों तक वे दोनों खोज करते रहे, लेकिन अंत में जहाँ से खोज में निकले थे वहीं पहुँच गए। तब दोनों देवताओं ने माना कि कोई हमसे भी श्रेष्ठ (बड़ा) है। जिस कारण दोनों उस ज्योतिर्मय स्तंभ को श्रेष्ठ मानने लगे। 

  • यहाँ महाभारत में वर्णित पांडवों का विशेष प्रभाव है। कुछ लोगों का कहना है कि कार्तिक मास की अमावस्या के समय भीम कहीं युद्ध में बाहर गए थे, इस कारण वहाँ दीपावली नहीं मनाई गई। जब वे युद्ध जीतकर आए तो खुशी में ठीक एक महीने के बाद दीपावली मनाई गई और यही परंपरा बन गई।










जुबिन नौटियाल द्वारा लाइव परफॉरमेंस @ एनफील्ड स्कूल विकासनगर


जुबिन नौटियाल  द्वारा  लाइव  परफॉरमेंस @  एनफील्ड स्कूल विकासनगर 
एनफील्ड स्कूल  विकासनगर  द्वारा  आयोजित  मतदाता  जागरूकता  अभियान   तहत  स्टेट  आइकॉन  जुबिन  नौटियाल   सभी  लोगो से मतदान करने  का  अनुरोध किया।     उन्होंने अपने  बॉलीवुड  तक के सफर  बताते हुवे  सभी दर्शको   अपनी  शुरुलि  आवाज   मंत्रमुग्ध  किया। लोगो  के अनुरोध  पर जुबिन ने जोनसारी  गानों  को भी सुनाया 

ग्यास मेला परशुराम मंदिर समिति ग्राम बोहरी साहिया द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन


ग्यास मेला मंदिर समिति बोहरी साहिया के द्वारा दिनांक 9 व 10 ,नवंबर 2016 को जौनसारी व गढ़वाली से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम जे साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में जौनसार व गढ़वाल के विभिन्न जाने मने कलाकार अपनी प्रस्तुति देगें ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोविन्द सिंह कुञ्ज वाल व  श्रीमती मधु चौहान ,संजय गुप्ता, वी के सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे ।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में धर्मेन्द्र परमार , पूनम सती ,सीताराम शर्मा ,अज्जु तोमर ,किशन निराला ,गंभीर भारती , विक्की चौहान व् आदि इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे।

युवा संगठन ग्राम चिट्टाड की ओर से दशहरे पर्व एवं पांचोई मेले शुभ अवसर पर खेलकुद व सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

प्रिय  खेल  व  मनोरंजन  प्रेमियों  आपको  जानकर  अति  हर्ष  होगा  कि युवा  संगठन ग्राम  चिट्टाड  की ओर  से दशहरे  पर्व एवं  पांचोई  मेले   शुभ  अवसर  पर  खेलकुद  व  सांस्कृतिक  समारोह  का  आयोजन। 
खेलो  में कब्बडी  विशेष  रूप से खिलायी  जायेगी। 



नव युवा क्लब ग्राम खनोड़ा द्वारा विशाल खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन

प्रिय  खेल  प्रेमियों   आपको जानकर अति हर्ष  होगा की  नव  युवा  क्लब  ग्राम  खनोड़ा  द्वारा विशाल खेलकुद प्रतियोगिता का आयोजन किया  जा रहा  है।  खेलो  की जानकारी  नमन्वत है। 


आयोजन  : विशाल खेलकुद प्रतियोगिता  
आयोजन  स्थल : खनोड़ा  ( ग्रामसभा - मलेथा )
आयोजक : नव  युवा  क्लब  ग्राम  खनोड़ा 
आयोजन की तिथी : ११ अक्टूबर  से  १३  अक्टूबर 

खेल नाम :- कब्बडी (३ ,५  व्यक्ति ) लकी ड्रा , सीप  डबल 
पुरस्कार :- पुरस्कार का विवरण  निचे बैनर में देखे।  




यंग स्टार  क्लब समोग  की और से  भव्य खेल- कूद प्रतियोगिता  का आयोजन

यंग स्टार क्लब समोग की और से भव्य खेल- कूद प्रतियोगिता का आयोजन

प्रिय खेल  प्रेमी  आप  को जानकर अति  हर्ष  होगा  की गत  वर्ष   भांति  इस  वर्ष  भी यंग स्टार  क्लब समोग खत  द्वार  की और से भंडारा थात में  भव्य खेल- कूद  प्रतियोगिता  का आयोजन किया जा रहा है ।

खेल - कब्बडी' , क्रिकेट
दिनांक - १७/०७/२०१५
स्थान -भंडारा  थात





देवांसी मेला एवं खेलकूद प्रतियोगिता - २०१५ नैनबाग २८ - ३१ मई

उत्सव  का  नाम : देवांसी  मेला
आयोजन  का स्थल : नैन बाग (उत्तराखंड )
उत्सव के परिचय : 28-30 मई में होने वाले पहले वार्षिक देवांशी मेले में जौनसार-बांवर के 6 ब्लॉक हिस्सा ले रहे हैं , इसमें लोकगीत,लोकनृत्य,यहाँ की संस्कृति के विभिन्न आयाम, इसकी युगो से संजोयी धरोहर, इसकी सभ्यता, विरासत एवं खानपान, वेशभूषा, आभूषण और इससे भी ऊपर इसके निश्छल चरित्र एवं आतिथ्य सत्कार का नायाब नमूना प्रस्तुत किया जायेगा |

कार्यक्रम  उद्देश्य : देवंशी मेला की सोच रवाईं -जौनपुर एवं जौनसार-बावर में छुपी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है । हमारा मुख्य उद्देश्य यहाँ को लोक संस्कृति को विश्वभर में प्रसिद्द करना एवं लोक कलाकारों को वह अवसर देना है जिससे वह ना केवल अपनी प्रतिभा दिखा सकें बल्कि उसे निखार भी सकते हैं । जनजातीय लोगों को अपना हुनर दिखने का यह सही मंच होगा और हम प्रमुख कलाकारों को आगे बढ़ने में मदद करेंगे । ना केवल लोक कला , बल्कि खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राष्ट्रीय व् अंतरष्ट्रीए प्रतिस्पर्धाओं में आगे बढ़ने का उचित मार्गदर्शन दिया जायेगा । इस विशेष मेले से हम , इस क्षेत्र की छुपी हुई कला , संस्कृति और सम्पदा को बाहर लाएंगे तथा उत्तराखंड में कला एवं संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे ।

मुख़्य  अथिति :

  1.  श्री  राजनाथ  सिंह ( गृह  मंत्री, भारत  सरकार )
  2. श्री हरीश  रावत (मुख़्य मंत्री,  उत्तराखंड )
  3. श्री  धर्मेन्द्र प्रधान (केंद्रीय  मंत्री ,भारत  सरकार )
  4. श्री राजीव  मेहता (मुख़्य  सचिव ,ओलम्पिक  संघ )
  5. पदम् श्री  जसपाल  राणा (एशियाई  गेम्स  स्वर्ण  पदक  विजेता )
  6. महाबली  खली (WWE सुपरस्टार )
  7. जुबिन   नौटियाल (पार्श्व: गायक )
  8. प्रियंका  नेगी (इंडियन आइडल ,पार्श्व: गायिका )

खेलकूद प्रतियोगिता :
  • कब्बडी (सीनियर ,जूनियर ,वोमेन )
  • वॉलीबॉल (सीनियर ,जूनियर )
  • एथेलेटिक्स (१०० ,२०० ,४०० ,८०० मीटर )
सांस्कृतिक  कार्यक्रम :
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम (मेन  एंड वोमेन )
  • पारम्परिक पहनावा (मेन  एंड वोमेन )
  • सीनियर  सिटीजन (गायन ,पारम्परिक पहनावा )
  • पारम्परिक वादन यन्त्र  (मेन एंड वोमेन )
प्रोत्साहन धनराशियां  : विजेताओ के लिए धनराशि जानने  के लिये  यंहा  क्लिक  करें । 
कैसे पहंचे : क्लिक  करें । 

संपर्क  सूत्र:
       गॉंव -चिलामु  नैनबाग  जौनपुर टिहरी  गढ़वाल 
       फ़ोन -०९९ १७०८ २७२२ ,
               -०८१ २६१० ९५५६,
               -०९४ १०३२ ३१७९ 
वेबसाइट :http://www.devanshimela.in
ईमेल :-contact@devanshimela.in
फोटो :



       

ग्राम म्युंडा में श्री शेरकुडिया महाराज एवं श्री शिलगुर महाराज के प्राचीन मंदिर का जीवर्णोउद्धार होने में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भंडारा

शुभ  अवसर :श्री  शेरकुडिया  महाराज  एवं   श्री शिलगुर  महाराज  के प्राचीन मंदिर का                                 जीवर्णोउद्धार  होने  में मूर्ति  प्राण  प्रतिष्ठा  एवं  विशाल  भंडारा 

स्थान : ग्राम  म्युंडा (खत -बंदूर)
दिनांक : २७ मई  से  ३१  मई  तक 









पाचोइ बुलोलिया ( जोगियों )

पाचोइ बुलोलिया ( जोगियों )

कार्यक्रम  : पाचोइ स्थल       : बुलोलिया ( जोगियों )दिनाक     : १४/०५ /२०१५ कैसे  पहुँचे : चकराता  से दावा पुल  से कारशी  मोटर  मार्ग से थणता  से जोगियों 

विशेष : पालकी  शोभा यात्रा  व मेला 
see on map
यह  पर्व प्रत्येक  बर्ष  १४ ` मई को  मनाया  जाता  है  ।

अगर आप  इस  वेबसाइट  पर  अपने  सुजाव  कार्यक्रम  व  आर्टिकल पब्लिश  करना  है  तो इस  साइट को ज्वाइन  करे  । 


श्री महासू  देवता  मंदिर  बिसोई  प्राण प्रतिष्ठा

श्री महासू देवता मंदिर बिसोई प्राण प्रतिष्ठा

शुभ कार्यक्रम : श्री महासू  देवता  मंदिर  बिसोई  प्राण प्रतिष्ठा 
स्थल : बिसोई नागथात  (खत  बेह्लाड )
दिनाक : १५  अक्टूबर  २०१५ 
कार्यक्रम  लिंक https://www.facebook.com/events/1381217782177796/
सम्पर्क  सूत्र :https://www.facebook.com/mahasu.suri.chauhan?ref=tn_tnmn

सूचना : आप  सभी  को  भक्त  जनो  को  सूचित  किया  जाता  है  की  ग्राम  बिसोई  नागथात  में  नवनिर्मित  श्री  महासू  मंदिर  की  प्राण  प्रतिष्ठा  दिनांक १५  अक्टूबर  २०१५  को  किया  जा रहा है ।
मंदिर चित्र   :

कैसे पहुंचे : 




खत विशायल की ओर से खुरुडी मे बिस्सू मेले व खेल कूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

आयोजन  : बिस्सू व खेल कूद
आयोजन  स्थल : खुरूडी थात
आयोजक : विकासशील युवा संगठन खत विशायल
आयोजन की तिथी : १३- १४ व १५ अप्रैल

खत विशायल  के व्दारा पंरम्परागत मेला बिस्सू को संजोय व ओर भी उच्च स्तर पर करने की  बडी अच्छी  पहल की गयी है ।
हाल ही मे स्थानीय समाचार पत्रो और सोशल मिडीया पर यह खबर छायी हूयी है । कुछ विश्येषक इस खवायत से बहूत प्रभावित है ।
फेसबूक के माध्यम से प्रकाशित एक सुचना के अनुसार खत विशायल गत वर्ष की भाॅति इस वर्ष बिस्सू पर्व पुर्व खत के स्याणा स्वर्गीय श्री सरदार सिंह चौहान जी  की पूण्य स्मृति के रुप मे उन्हे श्रध्दाजंली देने के लिए भव्य रूप में मनायेगे ।
इस पावन अवसर पर मेले मे  खेलो के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  १३`१४ व`१५  अप्रैल को
"विकासशील युवा संगठन खत विशायल"  व्दारा किया जायेगा ।
खेल मे कब्बडी किक्रेट आदि । अधिक जानकारी के लिये बैनर मे दिए सम्पर्क सूत्र देखें ।